मप्र में हर तरफ अव्यवस्था का आलम : कांग्रेस

भोपाल, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा है कि मध्य प्रदेश में हर तरफ अव्यवस्था का आलम है, और इन अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस संघर्ष करेगी।

प्रदेश की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक का ब्योरा देते हुए गुरुवार को चतुर्वेदी ने बताया कि राज्य की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति पर चर्चा हुई और प्रस्ताव पारित किए एक राजनीतिक प्रस्ताव सहित कुल चार प्रस्ताव पारित किए गए।

चतुर्वेदी ने बताया कि पूर्व मंत्री राजा पटैरिया ने कांग्रेस के काल में बने भूमि अधिग्रहण विधेयक को विकृत करने के लिए भाजपा नेतृत्व द्वारा की गई कोशिशें कांग्रेस नेतृत्व के विरोध के चलते असफल रहने पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया गया। हिना कांवरे ने सूखा और किसानों की हालत पर प्रस्ताव पेश किया। वहीं राजनीतिक प्रस्ताव विधायक अजय सिंह ने रखा। इस प्रस्ताव में राष्ट्र में व्याप्त भ्रष्टाचार, प्रशासनिक असफलता का जिक्र है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चतुर्वेदी ने आगे कहा कि राज्य में व्याप्त अव्यवस्थाओं और समस्याओं को लेकर कांग्रेस संघर्ष करेगी और जनता को अवगत कराएगी। इसकी कार्ययोजना प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने बनाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493