कोलकाता पावर सबस्टेशन में लगी आग

कोलकाता, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। दमदम में शुक्रवार को एक पावर युटिलिटी कंपनी के सबस्टेशन में आग लग गई।

पश्चिम बंगाल अग्नि एवं आपातकालीन सेवाओं के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि दमकल की 15 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।

अधिकारी ने कहा कि आग लगने की जानकारी सुबह करीब 11.30 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियां कोलकाता इलेक्ट्रिक सप्लाई कारपोरेशन सबस्टेशन पहुंचीं। यह जगह दमदम केंद्रीय कारागार के करीब है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493