चेन्नई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार महेश बाबू ने अपनी आगामी तेलुगू फिल्म ‘ब्रह्मोत्सवम’ के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। उनकी अब परिवार के साथ पेरिस में दशहरा मनाने की योजना है।
महेश बाबू से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “महेश के बच्चों ने अब तक एफिल टावर नहीं देखा है और क्योंकि उनकी दशहरा की छुट्टियां चल रही हैं, तो परिवार को लगा कि यह पेरिस जाने के लिए एकदम सही वक्त है।”
सूत्र ने कहा, “यह एक लघु यात्रा होगी। महेश लौटते ही एक माह के लिए ‘ब्रह्मोत्सवम’ में व्यस्त हो जाएंगे।
महेश के परिवार में अभिनेत्री पत्नी नम्रता शिरोडकर और दो बच्चे गौतम व सितारा हैं।
dharmpath.com dharmpath