इस्लामाबाद, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान और रूस ने लाहौर से करांची तक गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
पाकिस्तान के पेट्रोलियम और प्राकृतिक संसाधन मंत्री शाहिद खाकन अब्बासी और रूस के ऊर्जा मंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक 1,100 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन की सालाना क्षमता 12.4 बीसीएम होगी और यह करांची के गैस टर्मिनल को लाहौर के टर्मिनल से जोड़ेगी।
परियोजना में रूस दो अरब डॉलर निवेश करेगा। परियोजना का पहला चरण दिसंबर 2017 में पूरा होगा।
dharmpath.com dharmpath