नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। संगीतकार अमित त्रिवेदी और गीतकार कौसर मुनीर ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन के आने वाले टीवी शो ‘आज की रात है जिंदगी’ के शीर्षक गीत के लिए हाथ मिलाया है।
त्रिवेदी द्वारा लिखे शीर्षक गीत को अमिताभ ने गाया है। उन्हें ‘इकतारा’ और ‘गल मिट्ठी मिट्ठी बोल’ जैसे गीतों के लिए जाना जाता है।
त्रिवेदी ने अपने बयान में कहा, “यह प्रक्रिया बेहद सहयोगात्मक रही। बच्चन साहब और हमने एक साथ शीर्षक गीत तैयार किया। इसका निर्माण धीरे-धीरे हुआ। इसकी शुरुआत स्वर और तालियों से शुरू हुई जो पहले ही टीजर में सुना, इसलिए उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया।”
कौसर मुनीर ने गीत के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। उन्हें ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘इशकजादे’ जैसी फिल्मों के खास गीतों के लिए जाना जाता है।
मुनीर ने कहा, “अमित त्रिवेदी के साथ काम करने का अच्छा रिश्ता है। इस संगीत में अमिताभ बच्चन भी थे और उन्होंने इसके बोल की सराहना की।”
धारावाहिक ‘आज की रात है जिंदगी’ टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर 18 अक्टूबर से प्रसारित होगा।
dharmpath.com dharmpath