ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड पहुंचे

वेलिंगटन, 16 अक्टूबर (आईएएनएस) ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल शुक्रवार को अपने पहले विदेश दौरे पर न्यूजीलैंड पहुंचे। उन्होंने पिछले महीने प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला था।

रेडियो न्यूजीलैंड की रपट के मुताबिक, टर्नबुल ऑकलैंड हवाईअड्डे पर पहुंचे।

टर्नबुल और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की के बीच बातचीत मुख्य रूप से प्रत्यर्पण के मुद्दे पर केंद्रित होगी। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई बंदीगृहों में न्यूजीलैंड के लगभग 200 सजायाफ्ता कैदी हैं, जो स्वदेश वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

जॉन की ने कहा कि वह न्यूजीलैंड के कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था के लिए कहेंगे, लेकिन टर्नबुल दृढ़ बने रहने के लिए दवाब में हैं।

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की ग्रीन पार्टियों कहना है कि वे आस्ट्रेलिया में न्यूजीलैंड के लोगों की हिरासत और उनके इलाज के बारे में ऑस्ट्रेलियाई मानवाधिकार आयोग में एक शिकायत दर्ज कराएंगे।

न्यूजीलैंड लेबर पार्टी ने यह भी कहा है कि न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया में स्वदेश वापसी का इतजार कर रहे न्यूजीलैंडवासियों का समुचित इलाज नहीं हो रहा है और जॉन की को चाहिए वह इस मुद्दे को उठाएं।

टर्नबुल के यहां पहुंचने से पहले शुक्रवार को वेलिंगटन में एक छोटा-सा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493