शिवराज को ब्राह्मण विरोधी बताने का भाजपा ने दिया जवाब

भोपाल, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को जवाब दिया है।

भाजपा नेता और राज्य सरकार के परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह शिवराज का बचाव करते हुए कहा, “ब्राह्मण की बात करने वाले (दिग्विजय) ने श्यामाचरण शुक्ल को मुख्यमंत्री बनने से रोका था।”

उन्होंने कहा कि अपराधी और आरोपी को किसी जाति और सम्प्रदाय से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि दिग्विजय ने गुरुवार देर शाम कहा था कि “शिवराज ब्राह्मण विरोधी हैं। यही कारण है कि व्यापमं में पहले लक्ष्मीकात शर्मा, सुधीर शर्मा को उलझाया, और उसके बाद विधानसभा की नियुक्तियों में जिन्हें आरोपी बनाया गया है, उनमें 18 में से 17 ब्राह्मण समुदाय के लोग हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493