मिस्र के इमाम रोम में देंगे तकरीर

काहिरा, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। मिस्र की मस्जिद अल-अजहर के इमाम अगले सप्ताह रोम में तकरीर देने जा रहे हैं। वह दुनिया के सबसे प्रभावशाली मुस्लिमों में से एक हैं।

अल-अजहर ने एक बयान में कहा कि अहमद अल-तैयब 21 अक्टूबर को इटली की संसद को संबोधित करेंगे।

बयान के मुताबिक, इटली के सांसदों के लिए तैयब की तकरीर ‘धर्म और शांति’ के विषय पर केंद्रित होगा।

तैयब की यह यात्रा पूर्व और पश्चिम के बीच आपसी सम्मान और स्वीकार्यता पर आधारित संवाद स्थापित करने के उनके प्रयासों का हिस्सा है।

सुन्नी इस्लाम में अल-अजहर मस्जिद और विश्वविद्यालय सर्वोच्च प्राधिकार है और तैयब को मिस्र का एक सबसे बड़ा सुन्नी मौलवी माना जाता है। उन्हें दुनिया के 10 सबसे प्रभावशाली मुसलमानों में शुमार किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493