मिस्र में भारतीय समुदाय ने मनाया दशहरा

काहिरा, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मिस्र में भारतीय समुदाय के लोगों ने 16 अक्टूबर को ही दशहरा पर्व मना लिया।

मिस्र के भारतीय समुदाय संघ की ओर से काहिरा के मादी ब्रिटिश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस समारोह में 600 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। समारोह में शिरकत करने के लिए मिस्र के एलेक्जेंड्रिया, पोर्ट सेड तथा इस्मेलिया जैसे शहरों से लोग काहिरा पहुंचे।

मिस्र में भारत के राजदूत संजय भट्टाचार्य ने यहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को दशहरा, नवरात्रि और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने समारोह में दशहरा पर्व मनाने आए मिस्र वासियों का भी स्वागत किया।

संजय और उनकी पत्नी रानू भट्टाचार्य ने मां दुर्गा की भव्य आरती भी की।

घाघरा चोली, रंग-बिरंगी साड़ियों जैसे भारतीय परिधानों में सजे लोगों ने डांडिया और गरबा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। समारोह में सभी दशहरा पर्व के रंग में रंगे हुए थे।

इस समारोह में शामिल होने आए सभी लोगों ने भारतीय व्यंजनों का भी खूब लुफ्त उठाया। पर्व के रंग में रंगकर सभी ने भारतीय परंपरा का खूब अनुभव लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493