‘येवाडू ओकादु’ में होंगे रवि तेजा

चेन्नई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता रवि तेजा, निर्देशक वेनु श्री राम की आगामी तेलुगू फिल्म ‘येवाडू ओकादु’ में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

एक आधिकारिक बयान में इस बात पुष्टि की गई है कि फिल्म दिल राजू द्वारा निर्मित होगी और फिल्म में संगीत देवी श्री प्रसाद देंगे।

फिल्म की अभिनेत्री के चयन का काम चल रहा है। वहीं निर्माताओं ने फिल्म के लिए अनुपमा परमेश्वरन, प्रकाश राज, नासिर और राव रमेश के नाम का चयन कर लिया है।

रवि तेजा वर्तमान में तेलुगू फिल्म ‘बंगाल टाइगर’ के प्रदर्शित होने का इंतजार कर रहे हैं। उनकी अगली फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तेलुगू रीमेक होगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493