काबुल, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंड प्रांत में रविवार को तालिबान के ठिकानों पर किए गए लड़ाकू विमानों के हवाई हमलों में 18 आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रांत के सेना प्रवक्ता ब्रिगेडियर मोहम्मद रसूल जजाई ने कहा, “लड़ाकू विमानों ने रविवार को नाद अली जिले में तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले किए। इन हमलों में 18 आतंकवादी मारे गए।”
रसूल जजाई ने कहा कि इन हवाई हमलों में तालिबान के एक वाहन को भी तबाह किया गया।
तालिबान ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
dharmpath.com dharmpath