तिरुवनंतपुरम, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, केरल में दो चरण में होने जा रहे स्थानीय निकाय चुनाव में महिला प्रत्याशियों की संख्या पुरुष प्रत्याशियों से अधिक है।
शनिवार को पर्चा वापसी की आखिरी दिन था। आंकड़ों के मुताबिक चुनाव में 38,268 महिला प्रत्याशी और 37,281 पुरुष प्रत्याशी हिस्सा ले रहे हैं।
चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) के बीच है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी इन दो परंपरागत प्रतिद्वंद्वियों के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है।
मतदान दो और पांच नवंबर को होंगे। दो नवंबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, इदुक्की, कोझीकोड, कन्नूर, वायनाड और कासरगोड जिलों में मतदान होगा। पांच नवंबर को कोट्टायम, पथनामथित्ता, अलप्पुझा, अर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़ और मल्लपुरम जिलों में मत पड़ेंगे।
छह नगरनिगमों, 86 नगरपालिकाओं, 14 जिला पंचायतों, 152 विकास खंडों और 941 गांवों में 21,871 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। मतदान के लिए 35,000 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। करीब ढाई करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
यूडीएफ ने 2010 में स्थानीय निकाय की करीब 60 फीसदी सीटों पर जीत हासिल की थी।
dharmpath.com dharmpath