‘नयनताराज नेक्लेस’ के पीछे लंबी कहानी : निर्देशक

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘नयनताराज नेक्लेस’ के निर्देशक जयदीप सरकार का कहना है कि फिल्म भले ही बीस मिनट की है, लेकिन इसे बनाने में लगभग तीन साल का समय लग गया।

जयदीप ने कहा, “वर्ष 2012 में, मैंने अखबार में एक लेख पढ़ा। उसके बाद मेरे दिमाग में यह विचार आया। मैंने इसे अंकुर खन्ना और अपर्णा सिंह के साथ मिलकर लिखा। तिलोत्तमा और मैंने इस पर चर्चा की। हमने इसे पिछले साल शूट किया और अब यह यहां है।”

उन्होंने कहा, “यह फिल्म 20 मिनट की है, लेकिन इसे बनाने में काफी लंबा समय लग गया।”

जयदीप ने कहा यह फिल्म आधुनिक, ग्लैमरस जीवन शैली की एक यात्रा है।

उन्होंने कहा, “मैं ऐसी फिल्म बनाना चाहता था, जिस दुनिया में हम रहते हैं, जहां हम होर्डिग्स को देखकर जीते हैं।”

‘नयनताराज नेक्लेस’ में गुलशन देवैया, कोंकणा सेन शर्मा और तिलोत्तमा शोम जैसे सितारे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493