आजमगढ़ जिला जेल में बंदियों ने सीखा योग

AZAMGARH-04हरिद्वार स्थित पतंजलि योग पीठ की स्थानीय इकाई ने जिला जेल में बंदियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक सुधार व विकास के उद्देश्य से महिला और पुरुष बंदियों को ध्यान, योग, प्राणायाम, एवं आसनों की विस्तृत जानकारी के साथ प्रशिक्षण दिया।

प्राणायाम में मुख्य रूप से आठ प्रकार की बैठक तथा 21 प्रकार के आसन कराए गए। साथ ही अनुलोम-विलोम, शीर्ष आसन, भ्रामरी, उद्गीथ तथा आसनों में मंडूकआसन, मर्कटासन, मकरासन योगमुद्रा के साथ सूक्ष्म आसन तथा सूर्य नमस्कार की क्रिया विधि का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित बंदियों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षक देवविजय यादव द्वारा ध्यान, योग, आसन, एवं प्राणायाम से होने वाले विभिन्न लाभों की जानकारी देते हुए बताया गया कि इसके नियमित अभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मानसिक तनाव दूर होते हैं। चित्त शांत रहता है। नकारात्मक विचार हटते हैं। सकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं, शरीर में ऊर्जा का विकास होता है। पाचन क्रिया भी ठीक रहती है।

देवविजय ने कहा कि नियमित योग करने से एकाग्रता, पवित्रता एवं प्रसन्नता मिलती है।

प्रशिक्षण शिविर में बंदियों को ध्यान, आसन, प्राणायाम और योग का नियमित अभ्यास करने एवं इनसे लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही संतुलित आहार के नियम बताए गए एवं मादक पदार्थो के सेवन व दुर्व्यसनों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493