उप्र : ट्रक ने किशोर को कुचला

फतेहपुर, 18 अक्टूबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा मोड़ के समीप रविवार को हाइवे पर एक ट्रक की चपेट में आ जाने से लगभग 14 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई।

फतेहपुर, 18 अक्टूबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा मोड़ के समीप रविवार को हाइवे पर एक ट्रक की चपेट में आ जाने से लगभग 14 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, इस थाने के चितौरा गांव निवासी श्रीराम का पुत्र शिवम उर्फ गोलू साइकिल से अल्लीपुर गांव बाल कटवाने आया था। वापस लौटते समय जैसे ही वह गांव के समीप मोड़ पर पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493