साल 2015 की शुरुआती तीन तिमाहियों में चीन का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) सालाना आधार पर 6.9 प्रतिशत बढ़कर 48,780 अरब युआन (7,680 अरब डॉलर) रहा है।
साल के शुरुआती नौ महीनों के दौरान देश का औद्योगिकी उत्पादन सालाना आधार पर 6.2 प्रतिशत बढ़ा है और अचल संपत्ति निवेश बढ़कर 10.3 प्रतिशत हो गया है। साल दर साल आधार पर संपत्ति निवेश 2.6 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि उपभोक्ता सामानों की खुदरा बिक्री 10.5 प्रतिशत बढ़ी है।
dharmpath.com dharmpath