चिरंजीवी की पर्दे पर वापसी से पवन खुश

हैदराबाद, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता पवन कल्याण अपने भाई और अभिनेता चिरंजीवी को आठ साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करते देख काफी खुश हैं।

चिरंजीवी, तेलुगू फिल्म ‘ब्रूस ली : द फाइटर’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं।

कल्याण ने अपने बयान में कहा, “मैंने हमेशा उन्हें एक स्टार माना है। बड़े पर्दे पर उनकी वापसी से मैं काफी खुश हूं। मुझे काफी खुशी होती है, जब लोग फिल्म को लेकर उनकी तारीफ करते हैं।”

तेलुगू फिल्म ‘ब्रूस ली : द फाइटर’ में चिरंजीवी पांच मिनट की अतिथि भूमिका में नजर आएंगे।

कल्याण अपनी आगामी तेलुगू फिल्म ‘सरदार गब्बर सिंह’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने रविवार को चिरंजीवी से उनके निवास में मुलाकात की और उन्हें फिल्म जगत में वापसी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493