गुड़गांव, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में उनका किरदार दिल्ली से प्रेरित है।
अभिनेत्री ने यहां शानिवार को आगामी फिल्म के शीर्षक गीत ‘दीवानी मस्तानी’ के लांच के दौरान यह बात कही।
दीपिका ने कहा, “फिल्म के किरदार ‘मस्तानी’ के लिए स्टाइल और फैशन के लिए मुझे काफी प्रेरणा मुझे दिल्ली से मिली।”
दीपिका ने कहा कि सौंदर्य मूल्यों के तौर पर फिल्म काफी उच्च स्तर की है।
अभिनेत्री ने कहा, “डिजाइन, परिधानों, आभूषणों, बालों या श्रंगार की बात हो। फिल्म के लिए इन सभी चीजों पर काफी विस्तार से ध्यान दिया गया है।”
दीपिका ने कहा कि उनके लिए यह साल काफी उत्साहित करने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के हर दृश्य में उनका किरदार काफी अलग है।
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ 18 दिसम्बर को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath