‘बाजीराव मस्तानी’ प्रेरणादायक : दीपिका

गुड़गांव, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का मानना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ केवल एक ऐतिहासिक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि यह एक प्रेरणादायक कथा भी है।

संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म के गीत लांच के मौके पर दीपिका ने कहा, “हम सभी ने फिल्म के लिए शोध किया, क्योंकि इसके लिए बेहद कम जानकारी उपलब्ध थी। कहानी प्रेरणादायक है। मुझे नहीं लगता कि आज के युवाओं को इसके बारे में ज्यादा जानकारी है।”

फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर 2015’ के पहले दिन लांच किया गया।

दीपिका ने कहा कि यह गीत किसी हद तक ‘मुगले आजम’ से प्रेरित है।

दीपिका ने कहा, “हमने आइना महल के दृश्य को पर्दे पर उतारने की कोशिश की है। गीत में मस्तानी को बाजीराव के प्रेम में डूबा दिखाया गया है।”

दीपिका ने कहा कि यह गीत उनका अब तक का सबसे शानदार गीत है।

फिल्म की रिलीज के लिए 18 दिसम्बर की तारीख तय की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493