‘बाजीराव मस्तानी’ के परिधान बनाना चुनौती : अंजू मोदी

गुड़गांव, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। पीरियड ड्रामा फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को भव्य रूप देने में डिजाइनर अंजू मोदी द्वारा बनाए परिधान का भी काफी योगदान है। मोदी का कहना है कि पीरियड ड्रामा के लिए परिधान बनाना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था।

मोदी ने यहां एक समारोह के मौके पर कहा, “मैं पटकथा और किरदारों की मांग के अनुरूप परिधान तैयार करना चाहती थी और इसके लिए केवल पटकथा पढ़ना ही काफी नहीं था। इसके लिए कहानी को समझना भी जरूरी था।”

मोदी ने कहा, “मुझे फिल्म के तीन भिन्न किरदारों के अनुरूप परिधान डिजाइन करने थे। उनके व्यक्तित्व अलग और बेहतरीन हैं। इसलिए हर किरदार को समझना और उनके व्यक्तित्व के अनुरूप परिधान तैयार करना एक चुनौती थी।”

मोदी ने इससे पूर्व भंसाली की ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ के लिए भी परिधान तैयार किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493