उप्र : भाजपा ने पंचायत चुनाव की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

लखनऊ, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार पर आरोप लगाया है कि राज्य में हो रहे पंचायत चुनाव वर्तमान समय में निष्पक्ष होने असम्भव हैं। इकाई ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री चुनाव में लगातार सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने मंगलवार को कहा कि दर्जा प्राप्त मंत्री तोताराम यादव के खिलाफ मैनपुरी में मुकदमा दर्ज है। प्रशासन का कहना है कि उनका सुराग नहीं लग रहा है, जबकि सच यह है कि वह राज्य के एक मंत्री के साथ मंच साझा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य में हो रहे पंचायत चुनाव में सपाइयों ने लोकतंत्र की सारी मर्यादाएं तोड़ दी हैं। सत्ता के बल पर सपाई पंचायत चुनाव में बाहुबल का प्रदर्शन कर रहे हैं। चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर कानून व्यवस्था का भी मखौल उड़ा रहे हैं।

पंचायत चुनाव में हो रही धांधली और बूथ लूटने की घटनाओं के लिए सत्तारूढ दल को जिम्मेदार ठहराते हुए पाठक ने कहा कि पूरे प्रदेश में सपाइयों का आंतक लोकतांत्रिक व्यवस्था को रौंद रहा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493