श्रीनगर में हालात सामान्य, अनंतनाग में झड़प

श्रीनगर, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। उधमपुर में एक ट्रक पर हुए पेट्रोल बम हमले में एक व्यक्ति की मौत के बाद बिगड़े हालात मंगलवार को श्रीनगर में सामान्य होते दिखे। वहीं अनंतनाग में दूसरे दिन भी झड़प की खबरें मिलीं और पूरी तरह बंद रहा।

पुलिस ने कहा कि अनंतनाग में लगातार दूसरे दिन यानी मंगलवार को भी पत्थरबाजों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई, जिसके चलते दुकानें, शौक्षणिक संस्थान बंद रहे और सड़कों से सार्वजनिक परिवहन भी नदारद रहे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों और मुसाफिरों की सुरक्षित और सामान्य आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।”

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में नौ अक्टूबर को उपद्रवियों ने एक ट्रक पर पेट्रोल बम फेंका था, जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए जाहिद रसूल बट की रविवार को मौत हो गई। जाहिद अनंतनाग जिले में बटांगू गांव का निवासी था।

हमले में जाहिद के अलावा शौकत अहमद डार भी घायल हुआ था, जिसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493