काबुल, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में बीते 24 घंटों में अफगानी सुरक्षा बलों के अभियान में कम से कम 21 आतंकवादी मारे गए, जबकि 12 अन्य घायल हुए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया कि कांधार, हेलमंद, कापिसा और गजनी प्रांतों में सैन्य अभियान चलाया गया।
बयान में कहा गया कि सुरक्षाकर्मियों ने बड़ी संख्या में हथियार जब्त किए हैं। कई बम और बारूदी सुरंग नष्ट किए गए हैं।
रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक अभियान में छह सैनिकों की भी मौत हुई है।
मंत्रालय ने कहा, “छापों के दौरान सुरक्षा बलों ने चार सशस्त्र विद्रोहियों को हिरासत में भी लिया।”
तालिबान की तरफ से अभी इस सिलसिले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
dharmpath.com dharmpath