नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास की घोषणा कर दी।
सहवाग ने अपने ट्विटर अकाउंट यह जानकारी दी। सहवाग ने लिखा, “तत्काल प्रभाव से मैं आज क्रिकेट के सभी प्रारूपों और आईपीएल से संन्यास की घोषणा करता हूं।”
मंगलवार को सहवाग अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath