चीन में एआईआईबी समझौते की मंजूरी प्रक्रिया शुरू

चीन द्वारा समर्थित बहुपक्षीय विकास संस्थान, एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) का काम एशिया में वित्तीय ढांचे का निर्माण करना है। नौ अक्टूबर को एआईआईबी के 57 संस्थापक देशों में से 53 ने इस पर हस्ताक्षर किए थे।

नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की स्थाई समिति के अध्यक्षों की बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया है कि इस सत्र में देश के विकसित हो रहे फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मसौदा कानून, दान कानून मसौदे और गहरे समुद्र में संसाधनों की खोज से जुड़े कानून के मसौदे पर भी विचार किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष झांग देजियांग ने की।

आगामी बैठक में सुप्रीम पीपुल्स कोर्ट और सुप्रीम पीपुल्स प्रोक्योरेटोरेट की रपटों की समीक्षा की जाएगी, जिसके तहत अधिकारियों की नियुक्ति और निष्कासन पर फैसला होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493