प्रख्यात फिल्म निर्देशक के. एस. एल. स्वामी नहीं रहे

बेंगलुरू, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रख्यात कन्नड़ फिल्म निर्माता, निर्देशक किक्करी शमन्ना लक्ष्मीनारायण स्वामी का यहां मंगलवार सुबह घर पर ही देहांत हो गया। वह 77 वर्ष के थे।

बेंगलुरू, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रख्यात कन्नड़ फिल्म निर्माता, निर्देशक किक्करी शमन्ना लक्ष्मीनारायण स्वामी का यहां मंगलवार सुबह घर पर ही देहांत हो गया। वह 77 वर्ष के थे।

परिवार के एक सूत्र के मुताबिक, “महीने भर से ज्यादा समय से उनका एक निजी अस्पताल में सांस की समस्या का उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद सोमवार को उन्हें घर लाया गया, लेकिन मंगलवार सुबह उनका देहांत हो गया।”

स्वामी ने जी. वी. अय्यर और एम. आर. विट्टल जैसे प्रख्यात फिल्म निर्देशकों के सहायक के तौर पर फिल्म जगत में अपनी यात्रा शुरू की थी।

1966 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘थूगुदीप’ के साथ फिल्म निर्देशन की शुरुआत की।

उनकी अन्य मशहूर फिल्मों में ‘लग्न पत्रिके’, ‘गांधीनगर’ और ‘ड्राइवर हनुमंता’ शामिल हैं।

स्वामी को राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्म भूषण से भी नवाजा गया था।

परिवार में उनकी पत्नी मशहूर अभिनेत्री बी. वी. राधा और बेटी धनलक्ष्मी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493