पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर की अगली भिड़ंत गिलेन से

लंदन, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। हाल ही में पेशेवर मुक्केबाजी का विजयी आगाज करने वाले भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह अब नॉटिंघम के मुक्केबाज डीन गिलेन से अगला मुकाबला करेंगे।

लंदन में 30 अक्टूबर को हैरो लीजर सेंटर में विजेंदर अब तक अपने करियर में अविजित गिलेन का सामना करेंगे।

मिडिलवेट श्रेणी के मुक्केबाज विजेंदर ने इसी महीने पेशेवर मुक्केबाजी का आगाज करते हुए मैनचेस्टर अरेना में सोनी व्हाटिंग को मात दे दी थी।

पेशेवर मुक्केबाजी के अपने दूसरे मुकाबले से एक दिन पहले 30 की आयु पार करने वाले विजेंदर के अगले प्रतिद्वंद्वी गिलेन वैसे पेशे से अग्निशमन कर्मी हैं और इसी वर्ष मई में उन्होंने शॉन व्हाइट के खिलाफ जीत के साथ पेशेवर मुक्केबाजी में कदम रखा है।

गैरे-पेशेवर मुक्केबाज के रूप में गिलेन वर्ल्ड पुलिस-2013 और बेलफास्ट में हुए फायर फाइटर गेम्स विजेता रह चुके हैं।

गिलेन ने विजेंदर के खिलाफ अगले मुकाबले के बारे में कहा, “मैंने विजेंदर को ओलम्पिक खेलों में खेलते देखा है और मैंने पेशेवर मुक्केबाजी के उनके पहले मुकाबले को भी देखा। वह विश्व स्तरीय मुक्केबाज हैं और मैं उनसे मुकाबले के लिए बेताब हूं। वह ओलम्पिक पदक विजेता हैं, इतना कहना ही काफी हो जाता है। वह अपने देश में किसी हीरो की तरह हैं और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।”

गिलेन ने कहा, “मैं भी संघर्ष के दौर में नहीं हूं और मैं यहां सिर्फ अंक बटोरने नहीं आया। मैं यहां मुकाबला करने और जीतने आया हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493