‘किशोरियों के मानसिक विकार से ग्रसित होने की आशंका दोगुनी’

मेलबर्न के मिशन ऑस्ट्रेलिया और सिडनी के ब्लैक डॉग इंस्टीट्यूट की संयुक्त रिपोर्ट में कहा गया है कि आस्ट्रेलिया के 15 से 17 साल आयु वर्ग की किशोरियों और किशोरों के मनोवैज्ञानिक समस्याओं से पीड़ित होने के संकेत सामने आए हैं।

यह रपट मंगलवार को जारी की गई, जिसके अनुसार, 15 से 17 आयुवर्ग की 26.5 फीसदी किशोरियां और 13.9 फीसदी किशोर एक मानविस विकार से ग्रसित हैं।

मिशन ऑस्ट्रेलिया की मुख्य कार्यकारी कैथरीन येओमन ने बुधवार को कहा कि आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि किशोरियां मानसिक रोगों की चपेट में ज्यादा आती हैं, जबकि किशोरों में आत्महत्या की आशंका ज्यादा होती है।

कैथरीन ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन (एबीसी) को बताया, “हमें अन्य शोध से ज्ञात है कि कई ऐसे कारक या वजह हैं, जिनसे किशोरियों दो-चार हो रही हैं और जिनका असर किशोरों की तुलना में उन पर ज्यादा होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493