चीन 2017 तक विश्व का दूसरा सबसे बड़ा समुद्री पर्यटन बाजार होगा

2014 में चीन के 17.2 लाख लोगों ने समुद्री यात्रा के लिए पोत बुक करवाए थे। इस आकड़े में साल दर साल 43 फीसदी और एशियाई प्रशांत क्षेत्र के औसत में 20 प्रतिशतांक की वृद्धि हुई है।

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन एसोसिएशन के महासचिव वू बिहू ने यूएनडब्ल्यूटीओ फोरम में कहा कि चीन विश्व में अब तक आठवां सबसे बड़ा समुद्री पर्यटन बाजार है।

वू ने कहा, “चीन 2017 तक ब्रिटेन को पीछे छोड़ दूसरा सबसे बड़ा समुद्री पर्यटन बाजार बन जाएगा। कम दूरी, वृहद क्षमता और आलीशान रिजॉर्ट भविष्य की समुद्री यात्राओं के लिए चलन होंगे।”

विशेषज्ञों ने 2020 तक चीन के 35 लाख समुद्री यात्राएं करने और एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे जबर्दस्त समुद्री पर्यटन बाजार बनने की भी संभावना जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493