अडेल की नई एल्बम ’25’ रिलीज

लॉस एंजेलिस, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। पॉप गायिका अडेल ने अपने नए एल्बम ’25’ की रिलीज का ऐलान कर दिया है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, अडेल (27) ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ इसकी जानकारी साझा की।

अडेल ने ट्विटर पर लिखा, “जब मैं सात साल की थी तो मैं आठ साल की होना चाहती थी, जब आठ की हुई तो 12 की होना चाहती थी, जब 12 की हुई तो 18 साल की होना चाहती थी। इसके बाद मैंने बड़ा होने की इच्छा रखना छोड़ दिया।”

उन्होंने लिखा, “मैंने हमेशा बड़ा होना चाहा। मैं हमेशा सोचती थी कि शायद मैं कहीं और होती। हमेशा कुछ याद रखने और साथ ही कुछ भूलने की इच्छा रखी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493