Saturday , 27 April 2024

Home » राज्य का पन्ना » इंदौर में 24-26 अक्टूबर को धर्मों के महाकुंभ में जुटेंगे देश-दुनिया के विद्वान

इंदौर में 24-26 अक्टूबर को धर्मों के महाकुंभ में जुटेंगे देश-दुनिया के विद्वान

October 22, 2015 9:41 am by: Category: राज्य का पन्ना Comments Off on इंदौर में 24-26 अक्टूबर को धर्मों के महाकुंभ में जुटेंगे देश-दुनिया के विद्वान A+ / A-

EESolSymbolSmallभोपाल-सिंहस्थ-2016 के पूर्व विश्व के सभी प्रमुख धर्मों के धर्माचार्य और विद्वानों के चार अंतराष्ट्रीय परिसंवाद की श्रंखला में 24-26 अक्टूबर को इंदौर में ‘मानव कल्याण के लिये धर्म” परिसंवाद आयोजित होगा। परिसंवाद में 50 से अधिक देश के विद्वतजन धर्मगुरु विश्व शांति, सामाजिक न्याय, मानव सेवा, ज्ञान और आध्यात्म जैसे विषयों पर शास्त्रार्थ करेंगे। संस्कृति विभाग, साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय और सेंटर फॉर स्टडी ऑफ रिलीजन एण्ड सोसायटी द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है।

प्रमुख सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय परम्परा में पुरातन काल से ही सिंहस्थ और कुंभ के मौकों पर साधु-संत, धर्म गुरु और अलग-अलग वैचारिक परम्परा के लोग एक-दूसरे के पास मौजूद ज्ञान के आधार पर शास्त्रार्थ करते थे। प्रमुख सचिव संस्कृति ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन का प्रयास इसी पुरातन परम्परा को पुनर्जीवित करने का है। प्रमुख सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम के दौरान तीनों दिन आमंत्रित धर्म-गुरुओं के स्वागत के लिये मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में चार अंतर्राष्ट्रीय परिसंवाद सत्रों में विश्व के प्रमुख धर्म बौद्ध, जैन, इस्लाम, बहाई, वैदिक परम्परा, यहूदी, ईसाई सहित सभी अन्य धर्म के प्रतिनिधि, धर्माचार्य और शिक्षाविद् शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे और इन पर चर्चा होगी। विषय जिन पर विद्वान अपने शोध प्रस्तुत करेंगे- इनमें थीरी डोडिन की शोध- जहाँ बौद्ध दर्शन और इस्लाम एकसाथ आ गये। वेस्ट इंडीज की कु. सलीमा मोहम्मद का शोध- त्रिनिदाद और टोबागो में रहने वाले धार्मिक परिवारों में उपवास के तरीके, श्रीलंका की प्रो. विजिथा मोरागासवेवे का शोध- आधुनिक विश्व में धर्मों का भविष्य, त्रिनिदाद, टोबागो की प्रो. डी. इडिरसिंघे का शोध- जहाँ ईसाई, हिन्दुओं के साथ चर्च साझा करते हैं, इंदौर के देवी अहिल्या वि.वि. के ताहिर हुसैन का शोध-पत्र- इस्लाम और पारिस्थितिकी, मेक्सिको के बौद्ध दर्शन केन्द्र के निदेशक भिक्षु नंदीसेना का शोध-पत्र- धर्मों में आपसी सामंजस्य? संभव या असंभव, फ्लोरिडा के प्रो. यशवंत पाठक का शोध पत्र- प्राचीन विश्व संस्कृति और परम्पराओं में आध्यात्म तथा विवेक और नीदरलैण्ड के डॉ. सुभाष चन्द्र का शोध- विश्व शांति और पारिस्थितिकी में धर्मों का महत्व।

धर्म और आध्यात्म के इस अंतर्राष्ट्रीय परिसंवाद में भूटान के विदेश मंत्री श्री एलडी दोर्जी, श्रीलंका के महानगर एवं शहरी विकास मंत्री श्री पी.सी. रानावाका, अमेरिका से वेदाचार्य डेविड फ्रॉले, प्रो. वामसी जुलूरी, चीन के शंधाई विश्वविद्यालय के प्रो. ह्वान शेन तथा प्रो. ही सिरांग, लंदन से डॉ. सुमना सीरी, कोरिया के विभिन्न विश्वविद्यालयों से प्रो. केजे पार्क, प्रो. जीएल ली, प्रो. एसके किम तथा प्रो. एच सोनिल, इस्राइल से श्री ओडिड वीनर, विएतनाम से थिक टैम, प्रो. ली मान्ह थाट, जापान से प्रो. शून हीनो तथा प्रो. यसूको कमाटा वक्ता के तौर पर शामिल होने जा रहे हैं।

इंदौर में 24-26 अक्टूबर को धर्मों के महाकुंभ में जुटेंगे देश-दुनिया के विद्वान Reviewed by on . भोपाल-सिंहस्थ-2016 के पूर्व विश्व के सभी प्रमुख धर्मों के धर्माचार्य और विद्वानों के चार अंतराष्ट्रीय परिसंवाद की श्रंखला में 24-26 अक्टूबर को इंदौर में 'मानव क भोपाल-सिंहस्थ-2016 के पूर्व विश्व के सभी प्रमुख धर्मों के धर्माचार्य और विद्वानों के चार अंतराष्ट्रीय परिसंवाद की श्रंखला में 24-26 अक्टूबर को इंदौर में 'मानव क Rating: 0
scroll to top