लॉस एंजेलिस, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका की मुख्य फिल्म निर्माता कंपनी 20एथ सेंचुरी फॉक्स ने घोषणा की है कि ‘किंग्समैन : द सीक्रेट सर्विस 2’ उत्तरी अमेरिका में 16 जून, 2017 को रिलीज की जाएगी।
वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ की रपट के अनुसार, ‘किग्समैन : द सीकेट्र सर्विस’ की यह सीक्वल इस दिन एनीमेटिड फिल्म ‘कार्स 3’ के साथ रिलीज होगी।
पूर्व में सुनने में आया था कि सीक्वल में मुख्य भूमिका निभा रहे टैरन एगरटन को इस फिल्म की शूटिंग के लिए समय निकालने में दिक्कत हो रही है, क्योंकि उन्हें फरवरी में आगामी फिल्म ‘रोबिन हुड : ओरिजिन्स’ की शूटिंग करनी थी।
‘किग्समैन : द सीकेट्र सर्विस’ के सीक्वल में अब तक सिर्फ टैरन को लिए जाने की पुष्टि की गई है। वहीं, ऐसी अटकलें हैं कि सीक्वल में कॉलिन फर्थ एक बार फिर एजेंट हैरी हार्ट की भूमिका में नजर आ सकते हैं, हालांकि मूल फिल्म के आखिर में उस किरदार की मौत हो गई थी।
फिलहाल मैथ्यू वॉघन सीक्वल की पटकथा लिखने में जुटे हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath