गोमेज चोटिल, लीवरपूल को झटका

लंदन, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लीवरपूल के डिफेंडर जोए गोमेज चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं।

गोमेज को इंग्लैंड की अंडर-21 टीम के लिए खेलते हुए चोट लगी थी।

गोमेज (18) ने इस सत्र की शुरुआत में लीवरपूल के साथ करार किया था। जांच में पता चला है कि उनके घुटने के लिगामेंट में चोट है और इससे उबरने में उन्हें कम से कम नौ महीने लग जाएंगे।

गोमेज ने लीवरपूल के लिए पांच मैच खेले हैं। बीते साल जून में चाल्र्टन को छोड़कर गोमेज ने 35 लाख पाउंड में लीवरपूल का रुख किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493