लारा वेस्टिन होटल्स एंड रिजॉर्ट्स की ब्रांड एडवोकेट बनीं

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता वेस्टिन होटल्स एंड रिजॉर्ट्स की नई एशिया पैसेफिक वेस्टिन वेल-बीइंग ब्रांड एडवोकेट बनाई गई हैं।

लारा व्यस्ततापूर्ण शेड्यूल के बीच शांतचित्त रहने और घर एवं काम के बीच संतुलन बनाने के टिप्स साझा करेंगी।

लारा ने एक बयान में कहा, “मैं वेस्टिन वेल-बीइंग अभियान का हिस्सा बनने को लेकर बहुत खुश हूं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि स्वास्थ्य के लिए पूर्णतावादी दृष्टिकोण जरूरी है। एक व्यक्ति क्या खाता है, किस तरह का व्यायाम करता है और तनाव से कैसे निपटता है, इन सब चीजों के मायने हैं।”

उन्होंने कहा, “संतुलन और सकारात्मक सोच स्वास्थ्य की कुंजी है। मुझे इससे अपनी पेशेवर व निजी जिंदगी में लाभ हुआ है। मैं इस अभियान से जुड़कर अपने ज्ञान और अनुभव को दूसरे लोगों के साथ साझा करने को लेकर उत्साहित हूं।”

पूर्व मिस यूनिवर्स लारा हाल में ‘सिंह इज ब्लिंग’ फिल्म में नजर आईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493