बर्लिन, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब वूल्फ्सबर्ग ने दूसरे हाफ में किए गए दो शानदार गोलों की मदद से बुधवार को हुए चैम्पियंस लीग के ग्रुप मुकाबले में सीएसके इदेनहोवन को 2-0 से हरा दिया।
ग्रुप-बी के इस मुकाबले में वूल्फ्सबर्ग के लिए डास डोस्ट और मैक्स क्रूज ने गोल किए। इस जीत ने ग्रुप-बी में वूल्फ्सबर्ग को शीर्ष पर पहुंचा दिया है।
वूल्फ्सबर्ग की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। उसके खाते में छह अंक हैं। इसके बाद मैनचेस्टर युनाइटेड (4 अं), सीएसकेए मोस्कोवा (4 अंक) और इदेनहोवन (3 अंक) का स्थान है।
dharmpath.com dharmpath