नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विजयदशमी पर देशवासियों को बधाई दी।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, “विजयदशमी के पावन पर्व पर देशवासियों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं।”
विजयदशमी को दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। इसे नवरात्रि के नौ दिन की समाप्ति के बाद अगले दिन मनाया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा की जाती है।
मोदी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भी उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
मोदी ने शाह को बधाई देते हुए अन्य ट्वीट में कहा, “भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। पार्टी में उनका अभूतपूर्व योगदान है। मैं उनके दीर्घायु होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
dharmpath.com dharmpath