एफ-1 : मेक्सिकन ग्रां प्री में पोडियम फिनिश चाहते हैं पेरेज

मेक्सिको, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेक्सिको के एफ-1 चाल क सर्गियो पेरेज ने कहा है कि उनका सपना अगले महीने उनके देश में होने वाले ग्रां प्री आयोजन में पोडियम फिनिश हासिल करना है।

मेक्सिको, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेक्सिको के एफ-1 चाल क सर्गियो पेरेज ने कहा है कि उनका सपना अगले महीने उनके देश में होने वाले ग्रां प्री आयोजन में पोडियम फिनिश हासिल करना है।

पेरेज ने कहा कि उनकी चाहत मेक्सिकन ग्रां प्री में पहले तीन स्थान पर आने वाले चालकों की सूची में जगह बनाना है। पेरेज ने हालांकि यह भी कहा कि यह काम आसान नहीं, क्योंकि एफ-1 में उनके सामने एक से एक बड़े दिग्गज प्रतिद्वंद्वी हैं।

पेरेज ने कहा, “मेरा सपना निश्चित तौर पर पोडियम फिनिश है, लेकिन यह काम आसान नहीं क्योंकि इस समय एफ-1 सर्किट में एक से एक दिग्गज सक्रिय हैं।”

पेरेज ने कहा कि नवम्बर में होने वाले मेक्सिकन ग्रां पी के लिए एक लाख से अधिक प्रशंसकों के जुटने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए प्रेरक बात है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493