जीको ने फीफा में पारदर्शिता लाने का वादा किया

पेरिस, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजीली स्टार जीको ने कहा है कि फीफा अध्यक्ष बनने के बाद वह विश्व की सबसे बड़ी फुटबाल संस्था के कार्यकलाप में पारदर्शिता और लोकतांत्रित मूल्यों को बढ़ावा देंगे।

फ्रांस फुटबाल को दिए गए इंटरव्यू में जीको ने कहा कि फीफा उनकी देखरेख में एक ब्लैक बॉक्स नहीं रह जाएगा, क्योंकि वह इसमें पारदर्शिता को स्थापित करेंगे।

ब्राजील के लिए 52 अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले जीको को 26 अक्टूबर से पहले पांच राष्ट्रीय महासंघों का सहयोग हासिल करना है। वह फीफा अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे, जो फरवरी 2016 में होना है।

इंडियन सुपर लीग क्लब एफसी गोवा के कोच जीको ने कहा कि वह एक बार फिर से फीफा पर लोगों का विश्वास कायम करने के लिए काम करेंगे। जीको ने फीफा के कई प्रमुख अधिकारियों के भ्रष्टाचार में शामिल होने पर अफसोस जाहिर किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493