बिहार में सड़क हादसा, 5 मरे

मुंगेर, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में मुंगेर जिले के सफियासराय (सफियाबाद) थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने दशहरा का मेला घूमने जा रहे करीब नौ लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, “ट्रक मुंगेर से लखीसराय की ओर जा रहा था, तभी शिवकुंड के पास ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गया और सड़क के किनारे जा रहे लोगों को रौंद दिया।”

मुंगेर के अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार ने गुरुवार को बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज मुंगेर के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।

हादसे के सभी मृतक सफियासराय थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये लोग रात में मेला घूमने के लिए सड़क किनारे पैदल ही जा रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493