पुरस्कार लौटाने वाले मुनव्वर को पीएमओ का न्योता

लखनऊ, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने वाले उर्दू के प्रसिद्ध शायर मुनव्वर राणा के जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने की संभावना है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मुनव्वर से संपर्क किया है।

मूलरूप से रायबरेली के रहने वाले मुनव्वर ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “हां, प्रधानमंत्री से मुलाकात करने को लेकर मेरे पास फोन आया था।”

मुनव्वर की अगले सप्ताह प्रधानमंत्री से मुलाकात होने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि मुनव्वर ने एक टेलीविजन शो के दौरान देश में बढ़ रही असहिष्णुता के खिलाफ अपना साहित्य अकादमी पुरस्कार और पुरस्कार राशि लौटा दी थी।

मुनव्वर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने पीएमओ से कुछ और नाराज साहित्यकारों को भी आमंत्रण भेजने का अनुरोध किया है। उनके अनुसार, इससे एक अच्छा संदेश जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493