अफगानिस्तान में जिला गर्वनर की हत्या

काबुल, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में गुरुवार को एक सशस्त्र हमले में जिला गवर्नर और एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “जघातु जिले के गर्वनर मोहम्मद दाउद के वाहन पर आंतकवादियों ने हमला किया, जिसमें उनकी और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।”

अधिकारी ने बताया कि गर्वनर अपने आधिकरिक वाहन में गजनी शहर से जिले की ओर जा रहे थे।

तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493