विजयवाड़ा, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान और आंध्र प्रदेश ने गुरुवार को आंध्र की नई राजधानी अमरावती के विकास के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए।
विजयवाड़ा, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान और आंध्र प्रदेश ने गुरुवार को आंध्र की नई राजधानी अमरावती के विकास के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए।
एमओयू पर दस्तखत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजधानी की आधारशिला रखने के कुछ घंटे पहले किए गए।
जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन में महानिदेशक (सामाजिक आधारभूत ढांचा) नोरिको नासू और आंध्र प्रदेश के प्रधान सचिव (वित्त) पी.वी.रमेश ने एमओयू पर दस्तखत किए।
इस मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और जापान के व्यापार और उद्योग मंत्री योसुके ताकागी मौजूद थे।
अधिकारियों ने कहा कि एमओयू नई राजधानी में आधारभूत ढांचे के विकास और विदेशी निवेश में मददगार साबित होगा।
बाद में राजधानी की आधारशिला रखे जाने के समारोह में ताकागी ने कहा कि अमरावती के विकास में जापान अपनी तकनीक और अनुभव के जरिए मदद करना चाहेगा।
dharmpath.com dharmpath