बिहार पारा गिरा

पटना, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री, पूर्णिया का 20.2 डिग्री और गया का 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 34 डिग्री तथा पूर्णिया का 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493