जम्मू, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में जम्मू हवाईअड्डे के रनवे पर कुछ तकनीकी गड़बड़ियों के कारण शुक्रवार को यहां आने वाली और यहां से जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया।
हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया, “रनवे पर तकनीकी गड़बड़ी आ जाने के कारण आज (शुक्रवार) सुबह जम्मू हवाईअड्डे पर आने वाली और यहां से जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। उड़ानों का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा।”
भारतीय वायुसेना के एक सर्वेक्षण में जम्मू हवाई अड्डे के रनवे में कुछ तकनीकी गड़बड़ी पाई, जिसमें तत्काल सुधार की आवश्यकता बताई गई।
dharmpath.com dharmpath