मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म संपादक नम्रता राव का कहना है कि सुपस्टार फिल्म को बेहतर तरीके से संपादित करना चाहते हैं। नम्रता राव, शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘फैन’ का हिस्सा हैं। उन्होंने ‘कहानी’ और ‘जब तक है जान’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
नम्रता यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘तितली’ के प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने बताया, “मैंने ‘जब तक है जान’ का भी संपादन किया है। शाहरुख अब भी यह कहकर मेरा मजाक बनाते हैं कि ‘जब तक है जान’ में कुछ भी कटा नहीं कटा है, लेकिन ‘फैन’ का अच्छी तरह संपादन करो। इसे बेहतर बनाओ।”
शाहरुख खुद परिपक्व इंसान हैं और वह अपनी सभी प्रोजेक्ट को दिल से पूरा करने में विश्वास रखते हैं।
उन्होंने कहा, ” ‘फैन’ थ्रिलर फिल्म है, इसलिए इसे बेहतर किया जाना चाहिए।”
हर लड़की की तरह किंग खान नम्रता राव के दिल की भी धड़कन हैं।
उन्होंने अपनी बात साझा की, “मैं शाहरुख की बहुत बड़ी फैन हूं। जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया तो मेरा सपना किंग खान के साथ डांस करने का था और मेरा यह सपना ‘जब तक है जान’ की शूटिंग खत्म होने की पार्टी में पूरा हुआ, जहां शाहरुख के साथ मैंने ‘छैय्यां छैय्यां’ गाने पर डांस किया।”
dharmpath.com dharmpath