बेतिया, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिम चंपाारण जिले के सहोदरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक घर से भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
सहोदरा के थाना प्रभारी क़े एम़ गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार देर रात एकवा गांव निवासी राजदेव महतो के घर छापामार कर दो रायफल, चार बंदूक, एक देसी पिस्तौल और कई तरह के करीब 50 गोली बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस के आने की भनक मिलते ही घर के सभी लोग फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है तथा राजदेव महतो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने संभावना जताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए इन हथियारों को इकट्ठा किया गया था। इस क्षेत्र में चौथे चरण के तहत एक नवंबर को मतदान होना है।
dharmpath.com dharmpath