अडेल नए गाने के लांच पर हुईं भावुक

लंदन, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। पॉप गायिका अडेल ने अपने नए गाने ‘हेलो’ के साथ एक बार फिर संगीत क्षेत्र में वापसी की है। यह गाना शुक्रवार सुबह रेडियो पर लांच किया गया, जिस दौरान वह भावुक नजर आईं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, “अडेल (27) अपने नए गाने के प्रचार के लिए ‘बीबीसी रेडियो 1’ के ‘ब्रेकफास्ट शो’ में शामिल हुईं। वह अपने नए गाने की रिलीज को लेकर उत्सुक थी।”

अडेल ने गाने को लांच करने से पहले कहा, “मैं यकीनन चाहती हूं कि लोग इस गाने को पसंद करें। जब मैंने इसे लिखा था तो मैं जानती थी कि लोग पहली बार इस तरह का गाना मुझसे सुनेंगे।”

इस सप्ताहांत पर उनके नए गाने का 30 सेकंड टीजर जारी हुआ था, जिसे लेकर उन्हें डर था कि लोग इसे पसंद नहीं करेंगे। लेकिन बाद में उनके मित्र ने उन्हें बताया कि इसे लोग पसंद कर रहे हैं, जिसके बाद उन्हें तसल्ली हुई।

उन्होंने कहा, “मुझे लगा था कि किसी को पता नहीं चल पाएगा कि यह मैं ही हूं। यह कोशिश यूं ही विफल हो जाएगी। जब मैंने ट्विटर पर देखा तो इस बारे में सिर्फ तीन ट्वीट थे। मुझे लगा, मैंने अपना मौका गंवा दिया, लेकिन बाद में मेरे मित्र ने बताया कि कई सारे ट्वीट हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493