जम्मू में उड़ानें शुरू

जम्मू, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में जम्मू हवाईअड्डे के रनवे पर गड़बड़ियों के कारण शुक्रवार को उड़ानें रद्द किए जाने के बाद शनिवार को एक बार फिर विमानों का परिचालन शुरू कर दिया गया है।

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) द्वारा एयरमैन को दिया अपना नोटिस (एनओटीएएम) वापस लेने के बाद उड़ानों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई।

जम्मू हवाईअड्डे पर शुक्रवार को रनवे पर कुछ तकनीकी गड़बड़ियों के कारण यहां आने वाली और यहां से जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया था।

हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “यह मामला शुक्रवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय के साथ उठाया था, जिसके बाद वायुसेना ने उसी दिन अपना नोटिस वापस ले लिया।”

वायुसेना द्वारा एयरमैन को दिए गए नोटिस में कहा गया था कि हवाईअड्डे के रनवे पर आवश्यक भार वहन की क्षमता नहीं है, जिसके कारण केवल कम भार वाली उड़ानों को ही इस रनवे पर आने और यहां से जाने की अनुमति मिलनी चाहिए।

एक अधिकारी ने कहा, “वायुसेना के नोटिस को वापस लेने के बाद यह तय किया गया कि रनवे के रि-कार्पेटिंग का काम फिर से चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा।”

अधिकारी ने बताया कि उड़ानों की आवाजाही सामान्य रूप से शनिवार से शुरू कर दी गई है।

हवाईअड्डे पर शुक्रवार को रनवे पर कुछ तकनीकी गड़बड़ियों के कारण करीब 2,500 यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इनमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल थे।

उमर को शुक्रवार को अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए जम्मू जाना था, जबकि सिद्धू को मुंबई में एक शूट के लिए जाना था। वह यहां माता वैष्णो देवी का दर्शन करने पहुंचे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493