लालू का ‘शैतान’ उतरवाने तांत्रिक के पास पहुंचे नीतीश : गिरिराज

पटना, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा।

इस वीडियो में नीतीश को एक तांत्रिक के पास दिखाया गया है।

भाजपा नेता सिंह ने वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, “लालू का शैतान उतरवाने नीतीश पहुंचे तांत्रिक के पास। नीतीश के बाबा बोले, ‘लालू मुर्दाबाद’।”

सिंह द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में आवाजें सुनाई नहीं दे रही हैं, लेकिन तांत्रिक को ‘नीतीश जिन्दाबाद, लालू मुर्दाबाद’ कहते सुना जा रहा है। यह वीडियो कब का है? इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

हालांकि, सूत्र के अनुसार पता चला है कि यह वीडियो साल 2014 का हो सकता है।

इसमें नीतीश को तांत्रिक बाबा द्वारा कही जा रही बातों को ध्यान से सुनते और मुस्कराते हुए देखा जा रहा है और तांत्रिक मुख्यमंत्री के गले भी लग रहे हैं।

इस बारे में जब संवाददाताओं ने लालू से पूछा तो उन्होंने कहा, “मैं तांत्रिकों का तांत्रिक हूं। मुझसे बड़ा कोई तांत्रिक नहीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493