बंगाल : मदहोश युवकों के हमले में पुलिसकर्मी की मौत

कोलकाता, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में शनिवार को मदहोश युवकों के एक समूह के हमले का शिकार हुए पुलिसकर्मी की शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

43 वर्षीय सहायक उप-निरीक्षक अमोघ गुरुं ग ने 21 अक्टूबर को मिरिक में मोटरसाइकिलों से सड़क रोककर खड़े युवकों का विरोध किया तो शराब के नशे में मदमत्त युवकों के समूह ने उन पर हमला कर दिया।

दार्जिलिंग के पुलिस अधीक्षक अमित जावालगी ने कहा, “हमले में लगे गहरे जख्मों के कारण अमोघ की शनिवार को तड़के मौत हो गई। हमने इस मामले से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया है और उन पर हत्या का मामला दर्ज किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493